फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पीएम पद की उम्मीदवारी पर भाजपा में गृह युद्ध'

Mon, 03 Jun 2013 01:54 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी पर भाजपा की खिल्ली उड़ाते हुए कांग्रेस ने कहा है कि विपक्षी पार्टी में इस पद के प्रत्याशी को लेकर गृह युद्ध मचा हुआ है।
विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समकक्ष बता उन्हें एक तरह से गुजरात के मुख्यमंत्री और अब तक प्रधानमंत्री पद के लिए पार्टी के सबसे चर्चित चेहरे नरेंद्र मोदी के सामने ला खड़ा किया है।

आडवाणी द्वारा की गई शिवराज की इसी प्रशंसा को आड़े हाथ लेते हुए सूचना प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने ट्विटर पर कहा कि आडवाणी जी की भाजपा कहानी यह है कि चौहान जी के मुकाबले मोदी, मोदी के मुकाबले राजनाथ, राजनाथ के मुकाबले सुषमा, सुषमा के मुकाबले जेटली, जेटली के मुकाबले गडकरी और आरएसएस के मुकाबले भाजपा यानी परिवार में गृह युद्ध की स्थिति।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता शकील अहमद ने कहा कि आडवाणी ने जिस तरह चौहान की तारीफ की उससे लगता है कि वह मध्य प्रदेश में अपने लिए कोई सुरक्षित सीट की तलाश कर रहे हैं। लेकिन मैं सोचता हूं कि वह बिहार से लड़ेंगे।

अहमद बिहार से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। उनकी राय है कि नरेंद्र मोदी को लेकर भाजपा और जद यू में जो खींचतान चल रही है। उसके पीछे आडवाणी जी की रणनीति कार्य कर रही है। आडवाणी सोचते हैं कि प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार तय होने के दौरान जद यू उनकी मदद कर उन्हें प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी बनाएगा।

अहमद ने कहा कि नीतीश कुमार और आडवाणी में आपस में काफी सहयोग और समझ है।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को आडवाणी ने मध्य प्रदेश में पार्टी की एक सभा के दौरान सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की काफी तारीफ की थी।

आडवाणी ने चौहान को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समकक्ष विनम्र बताया था। आडवाणी ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले से संपन्न राज्य को और बेहतर बनाया लेकिन बीमारू राज्य मध्य प्रदेश को विकसित करने के बाद भी चौहान अपने कार्यों का दंभ नहीं भरते हैं।

गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी ने हमेशा अपने कार्यों की गाथा जनमानस के समक्ष रखी है। शायद यह आडवाणी को पसंद नहीं है।

आडवाणी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी ने भी अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लाई लेकिन उनका बखान कभी नहीं किया। ठीक इसी तरह चौहान भी अपने कार्यों का बखान नहीं करते।

'चौहान के मुकाबले कांग्रेस में कोई नेता नहीं'
मध्य प्रदेश भाजपा ने कहा कि राज्य में विपक्षी दल कांग्रेस के पास मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुकाबले कोई बड़ा नेता नहीं है।

पार्टी के संयुक्त प्रवक्ता उमेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान की छवि का मुकाबला करने में सक्षम कोई नेता कांग्रेस के पास राज्य भर में नहीं है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुख्यमंत्री पद के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा में देरी कर किसी नई रणनीति को नहीं तैयार कर रही है, बल्कि उनकी उम्मीदवारी की घोषणा में देरी इसलिए हो रही है क्योंकि उनके पास चौहान का कोई विकल्प नहीं है।
विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि पार्टी किसी के नाम को आगे बढ़ाती है तो अगले दिन उसके खिलाफ ही कार्यकर्ता कार्य करने लगते हैं। ऐसे में बेहतर प्रत्याशी चुनना कांग्रेस के लिए एक टेढ़ी खीर होता जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें