फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कांग्रेस नेताओं से बेहतर हैं संघ के कार्यकर्ता'

Sat, 10 Nov 2012 11:27 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संगठन और सरकार में संतुलन बैठाने की संवाद बैठक के बाद मध्य प्रदेश के सांसद सज्जन सिंह वर्मा के खुलेआम विवादित बयान से कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर सवाल खड़े हो गए है।
विज्ञापन


वर्मा ने कहा है कि कांग्रेस के बड़े नेता एयरकंडीशन कमरों में बैठते हैं और उन्हें जमीनी हकीकत का पता नहीं है। वे एसी से बाहर ही नहीं निकलना चाहते, जबकि संघ (आरएसएस) के लोग चने खाकर भी गांव-देहात में समर्पण के साथ काम करते हैं। वे 2013 के मध्य प्रदेश चुनाव को लक्ष्य मानकर चल रहे हैं।

राज्य की सत्ताधारी पार्टी भाजपा को इस संगठन का समर्थन प्राप्त हैं। वैसे सज्जन सिंह वर्मा के बयान से कांग्रेस ने पल्ला झाड़ लिया है, मगर पार्टी सांसद के खुलेआम बड़े नेताओं की कार्यशैली पर तल्ख टिप्पणी को पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
विज्ञापन


देवास से सांसद वर्मा के इस बयान से दिल्ली में कांग्रेस के अंदर सियासी सरगर्मियां बढ़ गई है। संवाद बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंत्रियों को हिदायत दी थी कि वह कार्यकर्त्ताओं से संपर्क बढ़ाए और उन पर ध्यान देकर उनकी बात सुनें। इसके बाद सज्जन वर्मा की ओर से आए इस बयान से बड़े नेताओं के पैरों तले जमीन खिसक गई है।

वैसे वर्मा के बयान से कांग्रेस ने पल्ला झाड़ लिया है। पार्टी प्रवक्ता और सांसद संदीप दीक्षित ने कहा है कि वर्मा का बयान उनकी निजी राय हो सकती है और उन्होंने यह बात किस संदर्भ में कही यह देखने की बात है। उन्होंने कहा कि यह बात बिलकुल गलत है कि कांग्रेस के नेता जमीन पर काम नहीं करते। पार्टी के नेता पूरी तरह से जमीन पर काम करते हैं और उनकी मेहनत के बदौलत ही पार्टी केंद्र की सत्ता में काबिज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें