फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल टैक्स मांगने पर कांग्रेसी सांसद ने तानी बंदूक

Fri, 12 Oct 2012 04:19 PM IST
पोरबंदर/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात के एक कांग्रेसी सांसद पर कथित तौर पर टोल टैक्स पर बंदूक के बल पर टोल कर्मचारियों को धमकाने का मामला सामने आया है। यह घटना बुधवार रात की है। टोल टैक्स नाके पर लगे सीसीटीवी कैमरों में सांसद की यह हरकत कैद हो गई।
विज्ञापन


मीडिया खबरों के मुताबिक पोरबंदर से कांग्रेस के सांसद विट्ठल रादड़िया करजण के भरथाणा के पास टोल टैक्स से अपनी कार से गुजर रहे थे। टोल टैक्स कर्मचारी ने जब उनसे पैसे मांगे तो ड्राईवर ने उनका मैंबर ऑफ पार्लियामेंट का कार्ड दिखाया। इस पर टोल टैक्स अधिकारी ने ओरिजनल कार्ड दिखाने को कहा।

अधिकारी की यह बात सुनते ही गाड़ी में बैठे सांसद विट्ठल रादड़िया बंदूक लेकर बाहर निकले और अधिकारी को बंदूक दिखाकर धमकाने लगे। सांसद की यह सारी हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बाद में टोल टैक्स ऑफिसर ने इसकी जानकारी पुलिस में दी। पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें