फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्न साइट्स पर बैन को कांग्रेस सांसद ने गलत बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार की ओर से पोर्न साइट्स पर प्रतिबंध लगाए जाने के निर्णय को पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने देश का ‘तालिबानीकरण’ करने वाला कदम बताया है। सोमवार को देवड़ा ने ट्वीट किया कि ‘और सरकार ने भारत के तालिबानीकरण की ओर एक कदम और बढ़ा दिया है।’कांग्रेस ने ता ने पूछा कि क्या आगे सरकार फोन और टीवी पर भी प्रतिबंध लगाएगी? मौजूदा प्रतिबंध का संबंध पोर्न को पसंद करने या नापसंद करने से नहीं है।
विज्ञापन

 
सरकार लोगों की व्यक्तिगत आजादी को खत्म कर रही है। देवड़ा ने कहा कि निजता मेरा अपरिहार्य और संवैधानिक अधिकार है। इससे पहले सरकार की ओर से 857 पोर्न वेबसाइट ब्लॉक करने के आदेश दिए गए थे। सरकार को सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर खूब चर्चा

857 पोर्न वेबसाइट को बैन करने के सरकार के फैसले की सोशल मीडिया में खूब चर्चा हो रही है। कुछ लोग इसका समर्थन कर रहे हैं तो एक तबका ऐसा भी है जो सरकार के इस फैसले का विरोध कर रहा है। लोगों का कहना है कि सरकार को उनकी व्यक्तिगत पसंद पर छोड़ देना चाहिए कि वो क्या देखना चाहते हैं और क्या नहीं।

हालांकि सरकार के फैसले का समर्थन करने वाले भी कम नहीं। उनका कहना है कि सरकार ने ये कदम उठाकर नैतिक रूप से सक्षम बनाने का काम किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें