फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा का पूर्व सीएम बन कांग्रेस सांसद से ठगे 34 लाख

Sat, 20 Oct 2012 12:23 AM IST
नागपुर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
एक ठग ने कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विजय दर्डा को 34 लाख रुपये का चूना लगा दिया। 36 वर्षीय इस व्यक्ति ने खुद को गोवा का पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत बताते हुए दर्डा को फोन कर यह पैसे हासिल किए थे। लेकिन मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने इस ठग को दबोच लिया।
विज्ञापन


महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि ठगी करने वाले दिगंबर उर्फ बाला साहब खैरे पाटिल को सोलापुर से गिरफ्तार किया गया। खुद को कामत बताते हुए पाटिल ने दर्डा को 9 अक्तूबर को फोन किया था। उसने हरियाणा के एक नेता के नाम पर दर्डा से 34 लाख रुपये मांगे कि इस रकम से समर्थकों की मदद करनी है। दर्डा अगले दिन मुंबई पहुंचे तो उनके पास फिर फोन आया, जिस पर दर्डा ने कहा कि वह पैसों का इंतजाम कर रहे हैं और यह पैसा पुणे में दे दिया जाएगा।

बाद में दर्डा की ओर से भेजी गई यह रकम इस ठग के एक साथी ने पुणे के बैंड गार्डन में हासिल कर ली। साथ ही इसे 15 अक्तूबर को लौटाने का वादा भी किया। जब पैसा नहीं लौटाया गया तो दर्डा ने कामत से संपर्क साधा। कामत ने कहा कि उन्होंने तो पैसों के लिए दर्डा से कभी कोई संपर्क ही नहीं किया, तब दर्डा समझे कि उन्हें किसी ने ठग लिया है। दर्डा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पाटिल को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें