फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस सांसद ने मोदी की तुलना हिटलर से की

Fri, 07 Jun 2013 09:14 PM IST
पणजी/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद शांताराम नाइक ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना तानाशाह एडोल्फ हिटलर और पोल पॉट से की।
विज्ञापन


गोवा से राज्यसभा सांसद नाइक ने कहा कि भारत हिटलर और पोल पॉट जैसे तानाशाहों को देश में पनपने और लोकतांत्रिक संस्थानों तथा सामाजिक ढांचे को बर्बाद करने की अनुमति नहीं दे सकते हैं।
विज्ञापन


हिटलर जर्मनी और पोल पॉट कंबोडिया के तानाशाह शासक रहे हैं।

भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद के संभावित उम्मीदवार मोदी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल होने के लिए शुक्रवार को गोवा पहुंचे।

नाइक ने आरोप लगाया कि मोदी ख्याली पुलाव पका रहे हैं और गुजरात दंगों में अपनी भूमिका के चलते 2014 के आम चुनाव में प्रधानमंत्री पद के लिए अनुप्रयुक्त हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस सांसद ने कहा कि गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का मोदी की प्रशंसा करना दुखद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें