फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस विधायक की जमकर पिटाई, अस्पताल में भर्ती

Wed, 10 Jul 2013 07:22 PM IST
हावड़ा/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में बुधवार को एक कांग्रेस विधायक असित मित्रा की तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने जमकर धुनाई कर दी। मित्रा हावड़ा जिले के अजंगाची गांव का दौरा करने पहुंचे थे, जहां मंगलवार को लगी आग में 41 घर और आठ धान के ढेर जलकर खाक हो गए थे।
विज्ञापन


आमटा से विधायक मित्रा जब गांव में आग से जख्मी लोगों से बात कर रहे थे कि तभी टीएमसी समर्थकों ने उन पर अचानक हमला बोलकर उनकी जमकर पिटाई कर दी।

मित्रा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के विरोध में कांग्रेस समर्थक भी सड़कों पर उतर आए हैं। तनाव को देखते हुए इलाके में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें