फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी को सत्ता से दूर रखने के लिए कांग्रेस बना रही है सीक्रेट प्लान?

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव नतीजों की तारीख नजदीक आता देख कांग्रेस के अंदर नरेंद्र मोदी को सत्ता से बाहर रखने पर मंथन शुरू हो गया है। कांग्रेस के भीतर व्यापक यूपीए-3 के निर्माण लिए नए सहयोगियों की तलाश पर भी विचार चल रहा है।  
विज्ञापन


कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि चुनाव बाद की परिस्थितियों को लेकर सारे विकल्प खुले हुए हैं। यह सब हमारे और भाजपा के बीच सीटों के आंकड़े के अंतर पर निर्भर करता है।

सीटों से होगा फैसला

उन्होंने जोर देकर कहा कि एक राष्ट्रीय पार्टी होने के नाते कांग्रेस राष्ट्रहित में एक स्थिर सरकार देने की अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटेगी और वह समान विचारधाराओं वाली पार्टियों के साथ इसी दिशा में काम करेगी।

साथ ही इस नेता ने कहा कि यह सारे बाती इस पर निर्भर करेंगी कि क्षेत्रीय पार्टियों को कितनी सीटें आती हैं और इनमें से कौन कौन सी पार्टी मोदी से हाथ नहीं मिलाएंगी। उन्होंने कहा कि नेतृत्व के मसले पर बाद में विचार होगा।
विज्ञापन

अब स‌िर्फ फैसले का इंतजार

उन्होंने कहा कि यदि पर्याप्त संख्या नहीं आती है तो कांग्रेस मुखिया की भूमिका पर जोर नहीं देगी।

वहीं दूसरी ओर पार्टी का एक धड़े का कहना है कि कांग्रेस को मोदी को सत्ता से दूर रखने और केंद्र में बननी वाली सरकार की मजबूती और स्थिरता के लिए उसमें शामिल भी होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह सही नहीं होगा कि 20 सांसदों वाली पार्टी का नेता 100 प्लस सांसदों की पार्टी का नेतृत्व करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें