यूपी के रामपुर में कांग्रेसी नेता मुतीउर्रहमान खां बब्लू के वालिद अताउर रहमान खां ने गुरुवार को आत्महत्या कर ली। उनका शव घर के कमरे में फंदे पर लटकता मिला। उन्होंने सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें लिखा है कि उनकी मौत का जिम्मेदार कोई नहीं। घर में कोहराम मचा हुआ है।
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष बब्लू के वालिद घेर मियां खां स्थित आवास में रहते थे। बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे परिजनों ने जब कमरा खोला तो उन्हें कमरे के कुंडे से फांसी पर लटके पाया।
जानकारी कांग्रेसी नेता को मिली तो वह भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
गंज कोतवाल राजेश सोलंकी ने बताया कि करीब 80 वर्षीय अताउर रहमान खां ने आत्महत्या की है। मौके से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें आत्महत्या की वजह डिप्रेशन बताई गई है।