फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के एक और नेता ने किया चुनाव लड़ने से इनकार

Thu, 13 Mar 2014 04:31 PM IST
टीम डिजिटल/ दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री केवी थांगकाबलू ने भी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है। केंद्रीय जहाजरानी मंत्री जीके वासन के बाद थांगकाबलू तमिलनाडु से कांग्रेस के ऐसे दूसरे नेता हैं जो चुनाव नहीं लड़ेंगे।
विज्ञापन


तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी कार्यालय से जारी बयान में केवी थांगकाबलू ने कहा है कि वे लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगें। थांगकाबलू ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं गुलाम नबी आजाद और मुकुल वासिनक को भी इस बारे में लिखित में अवगत करवा दिया है। गुलाम नबी आजाद और मुकुल वासिनक तमिलनाड़ु के पार्टी मामलों की समीक्षा करते हैं।

2011 में दे दिया था इस्तीफा
2011 में विधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद थांगकाबलू ने तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इस चुनाव में कांग्रेस को 63 में से सिर्फ 5 सीटें मिली थी।
विज्ञापन


यहां कांग्रेस का डीएमके के साथ गठबंधन था। उनकी सलेम संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने की संभावना थी। 2009 में वे इसी सीट से हार गए थे। इससे पहले भी वे इसी संसदीय क्षेत्र से 1998 और 1996 में हार चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें