फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुरली देवड़ा का निधन

Mon, 24 Nov 2014 03:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली देवड़ा का निधन हो गया है। आज सुबह करीब साढ़े तीन बजे उन्होंने मुंबई स्थित अपने आवास पर आखिरी सांस ली। वे 77 साल के थे।
विज्ञापन


देवड़ा फिलहाल राज्यसभा सांसद थे और लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। आज दोपहर तीन बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

उन्हें राजनीति का विस्तृत अनुभव था। कांग्रेस में ही नहीं बल्कि विरोधी दलों के नेता भी उनका सम्मान करते थे।

1937 में पैदा हुए मुरली 1968 में मुंबई नगर पालिका के पार्षद चुने गए थे। 1977 में वे मुंबई के मेयर बने, 1982 में कांग्रेस के टिकट पर महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य बने और 1985 में लोकसभा के लिए चुने गए।

यूपीए सरकार में पेट्रोलियम मंत्री रहे थे देवड़ा। उनके बेटे मिलिंद देवड़ा भी यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री थे। 2002 में देवड़ा राज्यसभा के सदस्य बने थे।
विज्ञापन


Just yesterday I had spoken to Shri Murli Deora's family & asked about his health. Very sad to hear the unfortunate news today.— Narendra Modi (@narendramodi) November 24, 2014


My deepest condolences to @milinddeora & the Deora family on Shri Murli Deora's demise. May his soul rest in peace.— Narendra Modi (@narendramodi) November 24, 2014


My heartfelt condolence to Deora family on the demise on Shri Murli Deora . We lost a social, political activist & good parliamentarian .— Mukhtar Abbas Naqvi (@naqvimukhtar) November 24, 2014
विज्ञापन



MurliDeora done great service for Mumbai big loss fir Mumbai & Congress— Kirit Somaiya (@KiritSomaiya) November 24, 2014

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें