फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी नेता माकन ने भी की सीएम रमन जैसी गलती

विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अजय माकन ने भी वही गलती कर दी जिसे पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने की और अपनी किरकिरी कराई।
विज्ञापन


रमन सिंह की तरह अजय माकन ने भी चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि पेश की लेकिन गलती ये कर दी कि उन्होंने सोशल मीडिया पर आजाद की जगह की भगत सिंह की तस्वीर लगी पोस्ट शेयर कर दी। फेसबुक पर माकन द्वारा शेयर की गई पोस्ट पर उनकी खासी किरकिरी हुई।

जैसे ही कांग्रेस नेता अजय माकन को फेसबुक और ट्विटर यूजर्स ने गलती बताई तो उन्होंने बिना देर किए अपनी पोस्ट हटा दी। हालांकि तब तक ये पोस्ट वायरल हो चुकी थी। आपको बता दें कि अजय माकन ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर भगत सिंह की तस्वीर लगी एक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने लिखा, "चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर मेरी श्रद्धांजलि।"
विज्ञापन

विज्ञापन

रमन सिंह ने भी की थी ऐसी ही गलती

हालांकि जैसे ही माकन को अपनी गलती का पता चला उन्होंने अपनी पोस्ट हटा दी लेकिन तब तक इस पोस्ट को 583 लाइक्स और 58 शेयर हो चुके थे। आपको बता दें कि अजय माकन दिल्ली कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। माकन के काफी करीबी बताए जाते हैं।

माकन से पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भी कुछ ऐसी गलती की थी। उन्होंने अपने ट्विटर पेज पर चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि के दौरान भगत सिंह तस्वीर लगी पोस्ट शेयर कर दी थी। हालांकि फेसबुक पर की गई पोस्ट में वो चन्द्रशेखर आजाद को ही नमन करते नजर आए।

जिसमें उन्होंने लिखा है, ''मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले भारत माता के वीर सपूत चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर शत्-शत् नमन''। हालांकि बाद में रमन सिंह ने अपनी गलत पोस्ट के लिए माफी भी मांग ली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें