फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और कांग्रेसी नेता ने गाया 'मोदी राग'

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र में मतदान से पहले ही कांग्रेस ने हार मान ली है। इस बात का स्पष्ट संकेत कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के उस बयान से मिलता है, जिसमें उन्होंने प्रचार समाप्त होने से पहले ही कहा कि उनकी पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मार्केटिंग से पिछड़ गई है।
विज्ञापन


आजाद ने मोदी को अच्छा अभिनेता बताते हुए कहा कि प्रचार के मामले में हम भाजपा का मुकाबला नहीं कर पाए। उन्होंने मीडिया पर कांग्रेस की उपेक्षा का आरोप भी लगाया।

आजाद ने दावा किया कि जितना काम यूपीए सरकार ने 10 सालों में किया, उतना काम 65 साल में नहीं हुआ था।
विज्ञापन

'लोग काम नहीं मार्केटिंग पसंद करते हैं'

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए हमारी तारीफ हुई और संयुक्त राष्ट्र संघ ने हमें सम्मानित किया, लेकिन हम इसकी मार्केटिंग नहीं कर पाए।

आजाद ने कहा कि हम काम करने के सुपरस्टार हैं और मोदी मार्केटिंग के मास्टर हैं। हमें यह भान नहीं था कि लोग काम नहीं मार्केटिंग पसंद करते हैं।

साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे पास मार्केटिंग के लिए पैसे नहीं हैं, जबकि मोदी ने लोकसभा चुनाव में 20 हजार करोड़ रुपये खर्च कर दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें