फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी से डरी कांग्रेस, राहुल नहीं बनेंगे पीएम उम्मीदवार!

Sun, 15 Sep 2013 10:33 AM IST
धीरज कनोजिया/दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी के अभिषेक के बाद भी कांग्रेस हाईकमान राहुल गांधी को पीएम उम्मीदवार बनाने के पक्ष में नहीं दिख रहा है। हालांकि पार्टी नेताओं की ओर से इस बात के लिए दबाव डाला जा रहा है।
विज्ञापन


पार्टी के एक बड़े वर्ग ने हाईकमान से चुनाव घोषणा पत्र जारी होने के वक्त इसकी घोषणा करने की रणनीति को मूर्त रूप देने की सलाह दी है।

इस वर्ग का कहना है कि जिस तरह पिछली बार 2009 में चुनाव घोषणा पत्र जारी करते वक्त सोनिया गांधी ने मनमोहन सिंह की उम्मीदवारी का ऐलान किया था, वैसे ही इस बार राहुल गांधी के बारे में किया जाए।

भाजपा की ओर से मोदी के नाम के ऐलान बाद कांग्रेस के अंदर भी पर्दे के पीछे से नहीं बल्कि सामने से राहुल को उनके सामने खड़ा करने की बात होने लगी है। मगर राहुल की उम्मीदवारी का ऐलान नहीं करने के पक्ष में कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों का अपना तर्क है।
विज्ञापन


बिना वजह जोखिम क्यों?
उनका कहना है कि भाजपा की तरह कांग्रेस में पीएम की उम्मीदवारी को लेकर कोई विवाद नहीं है। पदाधिकारियों का कहना है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने खुद कहा है कि वह राहुल के मातहत काम करने के लिए तैयार हैं तो अब कहने की क्या जरूरत है। राहुल कांग्रेस के स्वाभाविक उम्मीदवार है। क्यों बिना वजह घोषणा कर जोखिम लेने की जरूरत है।

वहीं राहुल के कुछ करीबी युवा नेताओं का कहना है कि शायद कांग्रेस उपाध्यक्ष खुद नहीं चाहते कि उन्हें पीएम मनमोहन सिंह के रहते हुए पीएम उम्मीदवार के तौर पर पेश किया जाए। वह बिना किसी प्रोजेक्ट के जमीन पर काम कर पार्टी का जनाधार बढ़ाने की कोशिश में है।

कांग्रेस प्रवक्ता रेणुका चौधरी कहती है कि भाजपा मीडिया में सुर्खियां बटोरने के लिए पीएम उम्मीदवार का ऐलान जैसे तिकड़म लड़ाती रहती है, जबकि कांग्रेस को इसकी जरूरत नहीं है। पार्टी आम आदमी के लिए काम करने पर विश्वास करती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें