फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार का दिन कांग्रेस के लिए अहम, बनाया फेसबुक पेज

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी की पेशी को कांग्रेस 'राजनीतिक युद्घ' में बदलने की तैयारी कर रही है। दोनों नेताओं को शनिवार को पटियाला कोर्ट में पेश होना है।
विज्ञापन


कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि दोनों ही आला नेता जमानत नहीं मांगेगे। हालांकि कांग्रेस ने अपने समर्थकों को अधिक से अधिक संख्या में शनिवार को पटियाला हाउस में मौजूद रहने को कहा है। नेशनल हेरॉल्ड केस के मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मोती लाला वोरा, ऑस्कर फर्नांडिज, सैम पित्रोदा और सुमन दुबे को पिछले साल जून में सम्मन दिया था, उन्हें अगस्त में कोर्ट में पेश होना था।

कांग्रेस के आला नेता निचली अदालत के समन के विरोध में दिल्ली हाईकोर्ट चले गए। दिल्ली हाईकोर्ट ने गत 7 दिसंबर को उनकी अपील रद्द करते हुए, उन्हें पटियाल हाउस कोर्ट में 9 दिसंबर को पेश होने का आदेश दिया था। हालांकि वे 9 दिसंबर को पेश नहीं हो पाए, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें 19 दिसंबर को पेश होने को कहा।
विज्ञापन

विज्ञापन

कांग्रेस ने समर्थकों को प‌‌टियाला कोर्ट पहुंचने को कहा

कोर्ट के आदेश के बाद से ही कांग्रेस लोकसभा और राज्यसभा में अपना विरोध दर्ज करा रही है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी नेशनल हेराल्‍ड केस को भाजपा की 'बदले की कार्रवाई' बता चुके हैं। राहुल गांधी ने इसी केस को लेकर अपनी दादी ‌इंदिरा गांधी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाने साधते हुए कहा था, ''मोदी अपने चमचों से कचरा फिंकवाना बंद करें। उनमें हिम्मत हैं तो‌ गिरफ्तार कर दिखाएं।"

नेशनल हेराल्ड केस को लेकर भाजपा नेता सुब्रह्मयण्यम स्वामी ने कोर्ट में याचिका लगाई हुई है। कांग्रेस ने फेसबुक पर एक पेज लांच किया है-Walk with Truth - Satyamev Jayate. फेसबुक पेज पर कहा गया है, "भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की समावेशी नीतियों के विरोधी लगातार कांग्रेस और उसके नेताओ पर झूठे आरोप लगाकर कांग्रेस को दबाने/बदनाम का प्रयास कर रहे है। नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने सबूतो के आभाव में 4 महीने पहले केस बंद कर दिया था परंतु राजनैतिक बदला लेने के लिए सरकार ने झूठे आरोप मढ़ कर फिर से केस लगाया है।" कांग्रेस ने अपने फेसबुक पेज के जरिए अपने समर्थकों को दिल्ली पहुंचने को कहा है। कांग्रेस का कहना है कि उसके नेता उस दिन पद यात्रा कर कोर्ट पहुंचेगे।

कांग्रेस के नए कदम से ये तय है कि शनिवार को पटियाला कोर्ट में पार्टी नेताओं की पेशी राजनीति का नया मोर्चा खोल सकती है। पार्टी इस मौके का लाभ लेने के लिए पूरी तरह तैयार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें