अपने प्रवक्ता शशि थरूर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा वाले बयान से खुद को दूर करते हुए कांग्रेस ने कहा है कि ये उनके निजी विचार हैं।
पार्टी प्रवक्ता शोभा ओझा ने कहा कि मोदी और उनकी सरकार के बारे में शशि थरूर ने जो विचार व्यक्त किए हैं वो उनके निजी विचार हैं। एक पार्टी के रूप में ऐसा विचार व्यक्त करना उनके लिए जल्दबाजी होगी।
सरकार के कामकाज पर टिप्पणी करना अभी बहुत जल्दबाजी होगी। दरअसल, एक अमेरिकी न्यूज वेबसाइट पर मोदी की प्रशंसा में थरूर का लेख छपा है, जिसमें मोदी के बारे में थरूर ने लिखा है कि वह अपनी घृणास्पद छवि को आधुनिक और प्रगतिशील बनाने में लगे हैं।