फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सचिन के मैच' में राहुल, कांग्रेसी गदगद

Sat, 16 Nov 2013 11:53 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर के विदाई मैच का टिकट लेकर राहुल गांधी ने भाजपा के दिग्गजों को क्या पीछे छोड़ दिया है?
विज्ञापन


दरअसल, सचिन की विदाई के पलों में जहां आमिर खान और ऋतिक रोशन जैसे बड़े फिल्म स्टार सुर्खियां में थे तो कांग्रेस उपाध्यक्ष की मौजूदगी भी चर्चा में आ गई। राहुल की मौजूदगी से कांग्रेस मुख्यालय में बैठे नेता और कार्यकर्ता उत्साहित थे। वे इसे राजनीतिक बढ़त के तौर पर देख रहे हैं।

सचिन की विदाई को जहां हजारों दर्शक वानखेड़े स्टेडियम में बैठकर देख रहे थे। उससे ज्यादा संख्या में दर्शक टीवी चैनलों पर देख रहे थे। सचिन की विदाई के समय ही नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ से कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को खरी खरी सुना रहे थे।
विज्ञापन


कांग्रेस मुख्यालय में बैठे एक नेता ने टीवी पर आ रहे इन दृश्यों को देखकर कहा कि सचिन के विदाई मैच में राहुल की मौजूदगी उनकी सकारात्मक सोच का परिचय है जबकि साफ दिख रहा है कि मोदी नकारात्मक राजनीति कर रहे है।

वहीं कांग्रेस के एक अन्य वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने कहा कि सचिन देश के बड़े क्रिकेटर हैं, पूरा देश उनकी इज्जत करता है। यह उनका आखिरी मैच है। राहुल गांधी समेत तमाम लोगों ने उत्साहित किया तो यह अच्छी बात है।
विज्ञापन


'चाय बेचने के नाम पर वोट मांगना दुर्भाग्यपूर्ण'
अल्वी ने कहा, "नरेंद्र मोदी नकारात्मक राजनीति कर रहे हैं। देश के लोकतंत्र में छोटे से छोटा आदमी देश का प्रधानमंत्री बन सकता है। चाय बेचना कोई बेइज्जती की बात नहीं है। छोटा काम करने वाला किसी भी उच्च पद पर पहुंच सकता है। मुझे पता नहीं कि नरेंद्र मोदी चाय बेचते थे या नहीं। मगर वह अपने चाय बेचने को बाजार में बेचने की कोशिश कर रहे हैं। चाय बेचना बुरी बात नहीं लेकिन इसके नाम पर वोट मांगना, बार बार उसका जिक्र करना और उस पर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें