फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी-केजरीवाल की भिड़ंत से कांग्रेस का दिल बाग-बाग

विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात में पिछले कई सालों से नरेंद्र मोदी को घेरने में नाकाम रही कांग्रेस अब अरविंद केजरीवाल की मुहिम से बेहद खुश है। इतनी खुश है कि पार्टी ने सार्वजनिक तौर पर खुशी जाहिर कर दी।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता शशि थरूर ने कहा है कि केजरीवाल सही दिशा में काम कर रहे हैं। पार्टी इसका स्वागत करती है।

उन्होंने कहा कि लोगों के सामने सच आना चाहिए। उधर, कांग्रेस की इस खुशी से भाजपा को यह कहने का मौका मिल गया कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मिले हुए हैं।

भाजपा ने आरोप लगाया है कि सोनिया और राहुल गांधी के निर्देश पर अरविंद केजरीवाल गुजरात में दुष्प्रचार कर रहे हैं।

केजरीवाल के जर‌िए भाजपा पर न‌िशाना

इसके अलावा भाजपा और आप के बीच तकरार को लेकर भी कांग्रेस दोनों पार्टियों की आलोचना कर रही है। थरूर कहते है कि दोनों पार्टियां हिंसा में विश्वास करती है। जबकि कांग्रेस अहिंसा को ही सबसे बड़ा सिद्धांत मानती है।

गुजरात में प्रमुख विपक्षी पार्टी होने के बावजूद कांग्रेस वहां मोदी के खिलाफ लगातार चुनाव हार रही है। मगर अरविंद केजरीवाल ने अपने चंद दिनों के दौरे के दौरान सनसनी फैला दी है।

मीडियाकर्मियों की भीड़ के साथ केजरीवाल प्रदेश भर में घूम- घूमकर लोगों की परेशानी जान रहे हैं। लगातार मोदी को घेर रहे हैं।
विज्ञापन

'मोदी को रोकना जरूरी'

यह देखकर कांग्रेस के नेता खुश है। जब पार्टी नेताओं से पूछा जाता है कि इससे भाजपा ही नहीं बल्कि कांग्रेस को भी तो नुकसान पहुंच रहा है तो पार्टी नेताओं का कहना है कि मोदी का रास्ता रोकना बहुत जरूरी है। अब चाहे ये रास्ता कोई भी रोके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें