लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को लेकर कांग्रेस का कोई कानूनी दावा नहीं होने के अटार्नी जनरल मुकुल रोहतगी की राय पर कांग्रेस ने प्रहार किया है। कांग्रेस ने अटार्नी जनरल पर आरोप लगाया है कि उन्होंने ऐसी राय अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए दी है।
कांग्रेस प्रवक्ता आनंद शर्मा ने कहा कि अटार्नी जनरल के विचार का कोई मतलब नहीं है। ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि अटार्नी जनरल ने अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए ऐसी राय दी।
उन्होंने कहा कि अटार्नी जनरल एक सरकार के पक्षपाती रुख के लिए दलील दे रहे हैं। पार्टी ने रोहतगी से पूछा है कि आखिर वे किस कानून का हवाला देते हुए कह रहे है कि कांग्रेस इस पद के लिए हकदार नहीं है। उनसे कानून और विधि की बेहतर समझ की उम्मीद की जाती है। ऐसे विचारों की नहीं।