फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के हल्ला बोल पर कांग्रेस का करारा जवाब

Wed, 25 Sep 2013 09:18 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भोपाल से नरेंद्र मोदी के हल्ला बोल पर कांग्रेस ने करारा जवाब दिया है। कांग्रेस ने कहा है कि गब्बर की तरह दहाड़ने वालों का क्या हश्र हुआ है, यह सब जानते हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता राज बब्बर ने मोदी पर पलटवार करते हुए कहा कि लोगों को अपने भविष्य की चिंता करनी चाहिए। पार्टी ने मोदी पर इतिहास तोड़ मरोड़ कर पेश करने का आरोप भी लगाया।

आर्थिक विकास से जुड़े मोदी के आंकड़ों को लेकर भाजपा से भिड़ गई कांग्रेस मोदी पर कड़ा रुख अख्तियार कर रही है।

मोदी ने भोपाल में देश को कांग्रेस मुक्त करने का आह्वान किया है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया है कि अगला चुनाव कांग्रेस नहीं बल्कि सीबीआई लड़ेगी।

मोदी के इस आरोप का जवाब देते हुए राज बब्बर ने कहा कि मोदी भले ही गब्बर सिंह की तरह गरजे मगर गब्बर सिंह का अंत में क्या हश्र हुआ है। यह सब जानते है।

उन्होंने कहा कि सीबीआई के दुरुपयोग के आरोप को लेकर भाजपा मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाना चाहती है। पार्टी कभी भी सीबीआई के काम में दखल नहीं देती। यह विपक्ष का दुष्प्रचार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी गांधी के मार्ग पर चलने की बात करते हैं। लेकिन ये बात दुनिया जानती है कि गांधी की हत्या के पीछे कौन लोग थे।

मोदी इतिहास को तोड़ मरोड़ कर पेश कर रहे हैं। मगर जनता उनकी बातों में नहीं आती। मोदी इतिहास गलत बता रहे हो। मगर जनता को सब याद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें