फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने जनता को धोखा दियाः मोदी

Sat, 01 Dec 2012 12:29 PM IST
अहमदाबाद/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। सोमनाथ में रैली के दौरान मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने आम लोगों के साथ धोखा किया है। कांग्रेस ने महंगाई कम करने का वादा किया था, पर वह ऐसा करने में विफल रही। कांग्रेस गलत विज्ञापन देकर जनता को भ्रमित कर रही है।
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में गुजरात ने हर मोर्चे पर तरक्की की है। गुजरात में इंजीनियरिंग कॉलेजों की फीस सबसे कम है। महाराष्ट्र में इंजीनियरिंग छात्र को सालाना 25,000 रुपये और कांग्रेस शासित राज्यों में करीब 55,000 रुपये देने पड़ते हैं। वहीं गुजरात में इंजीनियरिंग छात्र को महज 1500 रुपये सालाना देने होते हैं। महाराष्ट्र में तो अधिकतर इंजीनियरिंग कॉलेज कांग्रेसी नेताओं के हैं।

गुजरात विधानसभा के चुनाव दो चरणों में होंगे। पहला चरण 13 और दूसरा 17 दिसंबर को होगा। 20 दिसंबर को गुजरात के साथ हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों के नतीजे आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें