फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की काट के लिए अजय राय ने कांग्रेस से मांगे दो बड़े अस्त्र

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी व आम आदमी पार्टी के हाईटेक प्रचार को देखते हुए कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय ने केंद्रीय नेतृत्व से इंफोसिस के सीईओ रहे नंदन नीलकेणी को भेजने की मांग की है।
विज्ञापन


इसके लिए अलावा उन्होंने गुजरात के कुछ ऐसे नेताओं को भी भेजने को कहा है जो नरेंद्र मोदी के विकास के दावों की पोल खोल सकें।

अजय राय ने रखी केंद्र के सामने मांग

अजय ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में अपने चुनाव प्रचार अभियान को और गति देने के लिए नंदन नीलकेणीके अलावा राजद नेता लालू यादव, जम्मू काश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला की यहां चुनावी सभा कराने के लिए कहा है।

इसमें कांग्रेस अध्यक्ष के साथ ही उपाध्यक्ष राहुल गांधी की दो बड़ी रैलियों के आयोजन तथा प्रियंका गांधी को दर्शन-पूजन के निमित्त भेजने का सुझाव भी दिया है।

'भाजपा ने चुनाव प्रचार कराया महंगा'

पत्र में कांग्रेस प्रत्याशी ने मीरा कुमार, कर्ण सिंह, सलमान खुर्शीद, करुणा शुक्ला, अमरेंद्र सिंह, पीएल पुनिया, बेनी प्रसाद वर्मा, क्रिकेटर अजहरुद्दीन, फिल्म अभिनेत्री नगमा को यहां भेजने की मांग की है।

उन्होंने भाजपा के चुनाव प्रचार को बेहद महंगा करा दिया है लेकिन यह भी कहा है कि कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने मोदी के गुजरात माडल के विकास की पोल खोलने के लिए उसी राज्य के कुछ नेताओं को भेजने की मांग भी की है।
विज्ञापन

कांग्रेस करेगी बड़े रोड शो

पत्र में उन्होंने प्रचार अभियान को और गति देने के लिए दो बड़े रोड शो कराने का सुझाव दिया है।

साथ ही यह भी कहा है कि रोड शो में संसदीय क्षेत्र के अधिकांश अल्पसंख्यक बहुल इलाकों को कवर किया जाए। इसका प्रबंध दलीय स्तर पर शीर्ष नियंत्रण एवं निगरानी में करने का उन्होंने सुझाव भी दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें