फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बहुत जल्दी फटेगा मोदी के नाम का गुब्बारा'

Sat, 08 Jun 2013 02:19 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ने गोवा में भाजपा की बैठक से लालकृष्ण आडवाणी समेत कई नेताओं की गैर मौजूदगी पर चुटकी लेते हुए कहा है कि भाजपा को निमोनिया की तरह नमोनाइटिस बीमारी हो गई है।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता रेणुका चौधरी ने कहा कि भाजपा के नेता गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से बीमार पड़ने लगे हैं।

भाजपा को सोचना चाहिए कि देश का क्या होगा। वहीं एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने कहा कि मोदी नाम का गुब्बारा जल्द ही फट जाएगा।

पवार ने कहा कि उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक कैरियर के दौरान देखा है कि कोई गुब्बारा जितना ज्यादा फूलता है, उतनी ही जल्दी वह फट भी जाता है।

शुक्रवार को गोवा की कार्यकारिणी में मोदी से नाराज नेताओं की गैर मौजूदगी की खबर को लेकर कांग्रेस के नेता बेहद खुश दिखे। रेणुका चौधरी ने कहा कि गोवा में एक नई बीमारी फैल गई है।
विज्ञापन


भाजपा के नेता नमोनाइटिस से पीड़ित हो गए हैं। उन्हें तुरंत अपना इलाज कराना चाहिए। ऐसा न हो कि यह बीमारी फैल जाए।

मोदी के बढ़ते कद को लेकर कांग्रेस की चिंता के सवाल पर रेणुका ने कहा कि चिंता उन्हें क्यों होगी। चिंता तो भाजपा के नेताओं को है। संघ परिवार को है।

वहीं कांग्रेस प्रवक्ता शकील अहमद ने कहा है कि मोदी समूह ने भाजपा में आडवाणी समूह को खदेड़ दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें