फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के खिलाफ 'ऑपरेशन मैरिज' पर कांग्रेस का यू टर्न

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की ओर से खुद के शादीशुदा होने के खुलासे पर एक दिन पहले तक तूफान मचाने वाली कांग्रेस अब थोड़ी चुप दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


मोदी के खिलाफ आक्रमण को पार्टी ने शनिवार को खुद ही थाम लिया। अमेठी में नामांकन करने के बाद राहुल गांधी ने जहां मोदी पर हमले को लेकर खुद का बचाव किया, वहीं दिल्ली में कांग्रेस के नेता भी इसे तूल देने से परहेज करते दिखे।

मोदी को लेकर राहुल की सफाई

राहुल ने सफाई दी कि उन्होंने निजी हमले नहीं किए थे। उन्होंने बस तथ्यों को सामने रखा था। पार्टी हलकों में माना जा रहा है कि भाजपा की ओर से चुनावी जंग को निजी लड़ाई में नहीं बदलने की धमकी से कांग्रेस ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है।

शुक्रवार को मोदी के खिलाफ पूरी कांग्रेस टूट पड़ी थी। राहुल ने अपनी रैलियों में कहा था कि पत्नी के बारे में जानकारी छिपाने वाले देश की महिलाओं की रक्षा क्या करेंगे। मगर शनिवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि उनकी बात निजी हमला नहीं थी।

उन्होंने बस मोदी के पिछले हलफनामों में छिपाई बातों का ही जिक्र किया था।
विज्ञापन

क्या भाजपा की धमकी से घबरा गई कांग्रेस?

दिल्ली में कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने भी इस मसले पर ज्यादा बोलने से परहेज किया। मोदी के शादीशुदा होने के सवाल पर उनका कहना था कि उनके सहयोगी ने शुक्रवार को अपनी बात कह दी है।

कांग्रेस के रुख में अचानक आए इस बदलाव को भाजपा की धमकी से जोड़ा जा रहा है। पार्टी में कुछ नेता अपना नाम नहीं छापने की शर्त पर कह रहे है कि भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद की धमकी का कुछ असर पार्टी की रणनीति पर पड़ा है।

प्रसाद ने शुक्रवार को खुलकर धमकी दी थी कि कांग्रेस अगर निजी हमले करेगी तो वह भी नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की निजी जिंदगी से जुड़ी कई बातों को दस्तावेजों के साथ पेश कर सकती है। मगर नैतिकता को प्राथमिकता देते हुए वह ऐसा करेगी नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें