फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने मोदी से पूछा- भगोड़े की मदद करना कहां की देशभक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
ललित मोदी की मदद मामले में घिरी सुषमा स्वराज को लेकर मचा घमासान खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस ने एक बार फिर ललित मोदी के बहाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोल दिया है। गौरतलब है कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पर आरोप लगा है कि आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी को ट्रैवेल वीजा दिलाने में सुषमा स्वराज ने मदद की थी।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने मंगलवार को पत्रकार से बातचीत करते हुए कहा कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने जो भी किया, वह गलत किया है। आईपीएल के पूर्व प्रमुख ललित मोदी के खिलाफ मनी लांड्रिंग का मामला चल रहा है। ऐसे में केंद्र सरकार ललित मोदी को क्यों बचाना चाहती है?

आनंद शर्मा ने कहा कि एक भगोड़े की मदद करना कहां की देशभक्ति है? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस पूरे मामले पर चुप क्यों हैं? उनको जवाब देना होगा।
विज्ञापन

'ललित मोदी की पत्नी की कोई सर्जरी नहीं हुई'

आनंद शर्मा ने दावा कि ललित मोदी की पत्नी की कोई सर्जरी नहीं हुई है। वह अलग-अलग जगहों पर छुट्टियां मना रहे थे। उन्होंने सुषमा स्वराज पर हमला करते हुए कहा कि मानवीय आधार पर मदद की बात झूठी है। शर्मा ने इस पूरे मामले की एसआईटी से जांच कराने की मांग की।

विपक्ष भी इस मुद्दे पर सुषमा स्वराज पर हमलावार हो गया है। जदयू नेता शरद यादव ने कहा कि सुषमा स्वराज को इस्तीफा देना चाहिए। गौरतलब है कि ललित मोदी को ट्रैवेल वीजा के लिए मदद करने के मामले पर सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर कहा था कि कैंसर पीडि़त उनकी पत्नी के इलाज के लिए उन्होंने मानवीय आधार पर मदद की थी। उनके वीजा के लिए ब्रिटिश उच्चायुक्त से बात की थी।
 
इसके बाद यह मामला मीडिया में सामने आने पर लगातार भाजपा पर विपक्ष हमलावार हो गया है। यह मामला सामने आने के बाद सरकार, पार्टी और संघ स्वराज के बचाव में है। सभी का कहना है कि सुषमा स्वराज ने कुछ गलत नहीं किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें