मुरादाबाद के कांठ पर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि नफरत की राजनीति खत्म होनी चाहिए। सबको शांत रहने और सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काने से बचने की कोशिश करनी चाहिए।
वहीं, कांग्रेस ने भाजपा पर वोटों के धुव्रीकरण के लिए उत्तर प्रदेश में दंगे भड़काने का आरोप लगाया है। पार्टी ने पूछा है कि नरेंद्र मोदी इस पूरे बवाल पर आखिर चुप क्यों हैं। उत्तर प्रदेश में सिर्फ सपा सरकार ही नहीं बल्कि केंद्र सरकार की भी जिम्मेदारी बनती है।
कांठ के बवाल को लेकर कांग्रेस नेताओं ने मुरादाबाद जाने की कोशिश की। लेकिन उन्हें यूपी गेट पर ही रोक दिया गया है। कांग्रेस महासचिव मधुसदून मिस्त्री के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने इस लेकर धरना प्रदर्शन भी किया।