संसद का मानसून सत्र सरकार और विपक्ष के ‘मुकाबले’ के लिए तैयार है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने अल्टीमेटम जारी करते हुए कहा है कि अगर सरकार इस सत्र में कामकाज चाहती है तो कम से कम विवाद में फंसे वसुंधरा राजे और शिवराज सिंह चौहान को हटाना होगा। अन्य विपक्षी दलों को साथ लेने के लिए कांग्रेस ने सुषमा का इस्तीफा नहीं मांगा है।
वहीं भाजपा ने विपक्ष के हमले से बचने और पलटवार के लिए अपने तरकश में तीर जमा करने शुरू कर दिए हैं। इस क्रम में रविवार को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के यहां हुई उच्चस्तरीय बैठक में आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी की मदद के सवाल पर उलझी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुधरा राजे से विपक्ष केआरोपों की काट के लिए तथ्य और दस्तावेज मांगे गए।
इस बैठक में शिरकत करने से चूके मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देर शाम शाह से मुलाकात कर व्यापम घोटाले पर अपने बचाव में दस्तावेज
उपलब्ध कराए।