फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोता-बिल्ली की लड़ाई में उलझे भाजपा व कांग्रेस

Tue, 14 May 2013 01:33 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस और भाजपा अब तोता, मुर्गी और बिल्ली की लड़ाई में उलझ पड़े हैं। भाजपा ने कहा है कि कोलगेट समेत भ्रष्टाचार के मामलों में कांग्रेस खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी हालत में है।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के बयान पर कड़ा ऐतराज जताते हुए भाजपा उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि चूंकि कांग्रेस की हालात अब खिसियानी बिल्ली जैसी हो गई है, इसलिए उसके नेताओं को सिर्फ तोता ही नजर आ रहा है। कांग्रेस का यही रवैया रहा तो लोग अब उन्हें दौड़ाते नजर आएंगे।

भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने भी कांग्रेस नेता के बयान पर सख्त एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर ऐतराज करने वाले कौन होते हैं। उनके बयान तो खुद कांग्रेस भी गंभीरता से नहीं लेती है।
विज्ञापन


दिग्विजय के बयान से कांग्रेस ने पल्ला झाड़ा
सुप्रीम कोर्ट के बयान के खिलाफ दिग्विजय की टिप्पणी से कांग्रेस ने किनारा करना ही बेहतर समझा है। पार्टी प्रवक्ता मीम अफजल ने कहा कि वह एक सीनियर लीडर हैं और उन्होंने जो भी कहा है, उसे वही स्पष्ट कर सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘उन्होंने जो भी कुछ कहा है, न तो मैंने सुना है और न ही देखा है। दिग्विजय सिंह एक सीनियर नेता हैं। उन्होंने अगर कुछ कहा है, तो कुछ सोच समझ कर ही कहा होगा। इस संबंध में वही स्पष्टीकरण दे सकते हैं।’

कांग्रेस प्रवक्ता ने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट के शब्दों का सभी को सम्मान करना चाहिए, चाहे वह सरकार हो या फिर मीडिया। पूरे मुद्दे पर कांग्रेस की राय के संबंध में उन्होंने कहा कि पार्टी का यही मानना है कि सुप्रीम कोर्ट ने जो भी टिप्पणी की है, उसे गंभीरता से लेना चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें