फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांग मनवाने के लिए मोबाइल टॉवर पर चढ़ा कांग्रेसी विधायक

Mon, 01 Apr 2013 11:44 PM IST
जयपुर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के एक विधायक को अपनी मांग मनवाने के लिए सोमवार को शोले फिल्म के वीरू का रास्ता अख्तियार करना पड़ा।
विज्ञापन


प्रदेश के चित्तौड़गढ़ जिले के बड़ी सादडी इलाके से तीन मोबाइल टॉवरों को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायक प्रकाश चंद्र चौधरी पांच घंटे तक एक मोबाइल टॉवर पर चढ़कर बैठे रहे।

सर्किल अधिकारी जगदीश नारायण ने बताया कि चौधरी अपनी मांग पर दबाव बनाने के लिए सुबह टॉवर पर चढ़कर बैठ गए थे। जिला प्रशासन द्वारा उनकी मांग को पूरा किए जाने का आश्वासन मिलने के बाद वह नीचे उतरे। चौधरी बड़ी सादडी से विधायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोबाइल टॉवरों से निकलने वाले विकिरण से स्थानीय नागरिकों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। इसलिए इन टॉवरों को किसी सुनसान इलाके में शिफ्ट किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह कदम उन्हें अधिकारियों द्वारा स्थानीय लोगों की शिकायतों को तवज्जो नहीं देने के चलते उठाना पड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें