सहारा प्रमुख सुब्रत राय सहारा को राहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उन्हें दस दिन के लिए तिहाड़ जेल का कांफ्रेंस रूम का इस्तेमाल करने की इजाजत दे दी है।
अदालत ने उन्हें यह अनुमति न्यूयॉर्क और लंदन में स्थित अपने तीन होटलों के सौदे तय करने के लिए दी है, जहां से वह विदेशी खरीददारों से समझौते कर सकें। इसके अलावा अदालत ने उन्हें लैपटॉप और वाईफाई इंटरनेट की सुविधा देने का भी जेल प्रशासन को आदेश दिया है।