विश्व हिन्दू परिषद के संरक्षक अशोक सिंघल के निधन पर शोक संवेदनाओं का सिलसिला जारी है। प्रधानमंत्री मोदी समेत कई लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
अशोक सिंघल के निधन पर पीएम मोदी ने शोक संवेदना व्यक्त की। मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि मैं भाग्यशाली हूं कि हमेशा से अशोक सिंघल के आर्शीवाद और मार्गदर्शन्ा मिलता रहा।
'मैं उनके परिवार और उनके अनंत समर्थकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।' मोदी ने अपने ट्वीट में कहा कि अशोक सिंघल ने समाज और उसकी भलाई के लिए जो नेक कार्य किए आने वाली पीढ़ी के लिए उनके कार्य प्रेरणा का काम करेंगे।
I was always fortunate to receive Ashok ji's blessings & guidance. My condolences to his family & countless supporters.— Narendra Modi (@narendramodi) November 17, 2015