फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद्दाख और पीओके में चीनी गतिविधियों से बढ़ी चिंता

Fri, 14 Dec 2012 08:36 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
लद्दाख और पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में चीन की बढ़ती गतिविधियों पर गृह मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति में कुछ सांसदों ने चिंता व्यक्त की है। हालांकि इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के निदेशक नेहचल संधू ने सांसदों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि भारत-चीन सीमा पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और चिंता की कोई बात नहीं है।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय द्वारा बृहस्पतिवार को जारी किए गए आधिकारिक बयान के मुताबिक सांसदों की सलाहकार समिति ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने की।
 
बुधवार रात हुई बैठक के बाद शिंदे ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकी हिंसा अब तक के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई है। यह इसलिए संभव हो सका क्योंकि राज्य के लोग शांति चाहते हैं और सुरक्षा बलों ने सफलतापूर्वक अपनी जिम्मेदारी को निभाया है।
विज्ञापन


इस साल संसद में पेश किए गए आधिकारिक डाटा के अनुसार पिछले तीन साल में चीन ने करीब 500 बार भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की है। 2010 में 218 बार, 2011 में 213 बार और इस साल अप्रैल तक चीन 64 बार भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर चुका है। पीओके में करीब चार हजार चीनी सैनिकों की रिपोर्ट खुफिया एजेंसी कई बार दे चुकी है।

गौरतलब है कि सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह ने सितंबर में कहा था कि पीओके में रेलवे और सड़क परियोजनाओं को सुरक्षा देने के लिए चीनी सैनिक तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें