फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के साथ आज होगी एग्जिट पोल की भी परीक्षा

Fri, 16 May 2014 06:49 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के अंतिम पड़ाव यानी मतगणना के साथ ही शुक्रवार शाम तक देश की अगली सरकार की तस्वीर साफ होने जा रही है। साथ ही कुछ दिन पहले आए सभी एग्जिट पोल की भी आज परीक्षा होने जा रहा है।
विज्ञापन


दोपहर तक ये तय हो जाएगा कि किस एग्जिट पोल ने चुनावों की सही तस्वीर पेश की थी।

सवाल उठ रहा है कि अगर 2004 और 2009 की तरह ये एग्जिट पोल भी फेल हो गए तो क्या होगा। लगातार तीन लोकसभा की गलत अनुमानित तस्वीर पेश करने वाले एग्जिट पोल पर कहीं जनता का विश्वास न उठ जाए।

राजनीतिक एक्सपर्ट भी कह रहे हैं कि 2004 और 2009 के अनुभव एग्जिट पोल के अनुमानों और समझदारी पर सवाल उठाते हैं और अगर इस बार भी कुछ ऐसा हुआ तो एग्जिट पोल की भूमिका पर भी सवालिया निशान लग सकते हैं।
विज्ञापन



















वैसे इस बार लगभग हर एग्जिट पोल ने राजग नीत सरकार बनने के संकेत दिए हैं। कुछ एक एग्जिट पोल ने तो कांग्रेस के सैंकड़ा तक न पार करने का अनुमान जताया है। वहीं पहली बार चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी को भी एग्जिट पोल के तहत कम सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। एक एग्जिट पोल के अनुसार आप को एक भी सीट नहीं मिलती दिख रही है।
विज्ञापन



















इन तस्वीरों के माध्यम से समझते हैं कि 2004 और 2009 के मुकाबले इस बार के एग्जिट पोल क्या कहते हैं।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें