फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजाबाद उपद्रव की जांच के लिए कमेटी गठित

Tue, 30 Oct 2012 11:01 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) ने पिछले हफ्ते फैजाबाद में हुई हिंसा की जांच के लिए एक सदस्यीय कमेटी गठित की है। दशहरे के मौके पर फैजाबाद में धार्मिक स्थानों और एक मीडिया हाउस पर हमला किया गया था। इस मामले में सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ की शिकायत पर जांच करने के लिए काउंसिल के अध्यक्ष जस्टिस (रिटायर्ड) मार्कंडेय काटजू ने फैजाबाद के समाचार पत्र जन मोर्चा के संपादक शीतला सिंह को नियुक्त किया है।
विज्ञापन


काटजू ने एक बयान में कहा, ‘सीतलवाड़ ने पत्र में जो आरोप लगाए हैं, अगर वह सही हैं, तो यह काफी गंभीर आपराधिक मामला है। इससे हमारे संविधान और समाज के धर्म निरपेक्ष ढांचे को भारी हानि पहुंच सकती है। इस तरह की घटनाओं की कड़ी निंदा करने के अलावा दोषियों को कड़ी सजा भी मिलनी चाहिए।’ कुछ लोगों ने फैजाबाद में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ करने के अलावा पहले फ्लोर पर स्थित हिंदी-उर्दू अखबार ‘आप की ताकत’ के कार्यालय को भी नुकसान पहुंचाया था। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें