रामपुर के स्वार स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के धार्मिक टिप्पणी करने पर हंगामा हो गया। अभिभावकों ने विद्यालय पहुंचकर अध्यापक का घेराव कर लिया और जमकर खरीखोटी सुनाई। सूचना पर एसडीएम पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए।
लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। पुलिस ने पूछताछ के लिए शिक्षक को हिरासत में लिया है। वहीं, शिक्षक का स्थानांतरण किसी अन्य स्कूल में करने की संस्तुति की गई है।
क्षेत्र के एक गांव के प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को अभिभावक और ग्रामीण पहुंच गए और उन्होंने एक अध्यापक पर बच्चों के साथ धार्मिक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।