देश ही नहीं, विदेश में भी सियासत के चक्कर में कई बार नेता सीमाएं लांघ जाते हैं। ऑस्ट्रेलिया में कुछ ऐसा ही हुआ है।
ऑस्ट्रेलिया की पहली महिला प्रधानमंत्री जूलिया गिलार्ड के शरीर को लेकर एक मॉक मेन्यू में कुछ ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणियां कर दी गईं कि बवाल मच गया।
लिबरल नेशनल पार्टी ने एक फंड जुटाने के लिए एक डिनर आयोजित किया था, जिससे मिला पैसा उसके उम्मीदवार माल ब्रो के काम आना था।
इस डिनर में एक मॉक मेन्यू बनाया गया, जिसमे 'जूलिया गिलार्ड केंटकी फ्रायड क्वैल' नाम का एक आइटम भी था। इसका ब्योरे में 'छोटे ब्रेस्ट, मोटी जांघ और बड़ा रेड बॉक्स' लिखा गया था।
हालांकि, जहां यह डिनर हुआ वहां के रेस्तरां मालिक जो रिचर्ड्स ने इस मेन्यू की जिम्मेदारी ली है। लेकिन यह साफ है कि मेन्यू के बहाने सियासत खेली गई। इस पर गिलार्ड ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यह बेहद अपमानजनक है।