सपा नेता मुलायम सिंह यादव द्वारा आईपीएस अमिताभ ठाकुर को फोन कर के धमकाने में हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव ने बयान देकर सपा नेता का बचाव करने की कोशिश की है।
उन्होंने कहा कि वो खुद किसी को धमकी क्यों देंगे और वो भी अपने फोन से तो बिल्कुल नहीं। अगर उन्हें ऐसा कुछ करना होता तो वो किसी और के फोन से कर सकते थे, या फिर किसी के कह कर करा सकते थे।
यह हो सकता है कि मेरे जैसे किसी कलाकार ने नेता जी की मिमिक्री कर के अमिताभ ठाकुर को धमकाया होगा। ये बयान राजू श्रीवास्तव ने ऐसे वक्त पर दिया है जब अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी पर गाजियाबाद की एक महिला ने बलात्कार का मुकदमा दर्ज है।