फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी से हाथ मिलाने वाले कलेक्टर की आफत

Fri, 15 May 2015 04:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान बस्तर कलेक्टर को काला चश्मा पहनना मुसीबत का सबब बन गया है। राज्य सरकार ने इसे प्रोटोकॉल के खिलाफ बताते हुए नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन


नोटिस में राज्य सरकार ने दो अफसरों, बस्तर कलेक्टर अमित कटारिया और दंतेवाड़ा कलेक्टर केसी देवसेनापति को चेताते हुए कहा है कि वो भविष्य में ऐसा कोई काम न करें जो आईएएस अफसरों की गरिमा के अनुरूप न हो।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मई को छत्तीसगढ़ के दौरे पर गए थे तब नियम के मुताबिक जिला कलेक्टर के रूप में कटारिया और देवसेनापति ने जगदलपुर में प्रधानमंत्री की अगवानी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों अफसरों को नोटिस देकर चेताया

इस दौरान बस्तर कलेक्टर कटारिया ने सही रस्मी पोशाक नहीं पहनी थी और धूप का चश्मा लगाए हुए थे।सामान्य प्रशासन विभाग ने श्री कटारिया को इस संबंध में नोटिस भेजी है नोटिस में कहा गया है कि उनका यह कृत्य ऑल इंडिया सर्विस (कंडक्ट) रूल्स 1968 की कंडिका 3 (1) के विपरीत है।

इसी प्रकार दंतेवाड़ा कलेक्टर देवसेनापति को भी प्रधानमंत्री की अगवानी के दौरान सही रस्मी पोशाक नहीं पहनने के मामले में नोटिस भेजकर चेताया गया है कि उनका यह कृत्य ऑल इंडिया सर्विस (कंडक्ट) रूल्स 1968 की कंडिका 3 (1) के विपरीत है और अशोभनीय है।

हालांकि दोनों अफसरों ने फिलहाल इस तरह के किसी नोटिस से इनकार किया है। जगदलपुर कलेक्टर देवसेनापति का कहना है कि जब उन्हें नोटिस मिलेगा तभी वो इस बारे में कुछ कह पाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें