फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में सर्दी की ‘थर्ड डिग्री’

Sun, 06 Jan 2013 12:03 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में सर्दी की ‘थर्ड डिग्री’ का सितम जारी है। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले दो दिन से पारा 3.0 डिग्री के नीचे पहुंच रहा है। यहां शुक्रवार को पारा 2.7 डिग्री तक गिरा तो शनिवार को यह 2.7 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को जफरपुर में तापमान 1.0 डिग्री और नजफगढ़ में 1.8 डिग्री तक जा पहुंचा था।
विज्ञापन


एनसीआर और आसपास के जिलों में भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहा। पानीपत और झज्जर में पारा 2.0 डिग्री गिरा, जबकि सोनीपत, फरीदाबाद और गाजियाबाद में यह 3.0 डिग्री रहा।

नोएडा में थोड़ी राहत रही। यहां न्यूनतम तापमान 4.6 रहा। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह भी कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिलेगी। 6 और 7 जनवरी को भी कोहरा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें