कोयला घोटाले से जुड़ी हुई जरूरी फाइलें क्या सचमुच मिल गई हैं। इस पर अभी भी संशय बना हुआ है।
केंद्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा है कि कोयला घोटाले से जुड़ी खोई जरूरी फाइलों में से 95 फीसदी फाइलें मिल गई हैं।
कोयला मंत्री ने दावा किया है कि मंगलवार तक मिल गई सभी फाइलों को सीबीआई को सौंप दिया जाएगा।
कोयला घोटाले से संबंधित फाइलों को खोजने के लिए एक अंतर मंत्री समूह का गठन भी किया गया है।
सभी फाइलों को ढूंढ कर सीबीआई को सौंप दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जो फाइल नहीं मिल पाएंगी, उन फाइल के खोने पर एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।
यह बात उन्होंने इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस के दौरान कही।
उन्होंने मुजफ्फनगर में हुए दंगों को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार को जमकर फटकार लगाई और कहा कि केन्द्र की चेतावनी के बाद भी उत्तर प्रदेश में दंगों को होने से नहीं रोका जा सका।
कोयला घोटाले मामलें में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भी सीबीआई जल्द पूछताछ कर सकती है।
कोयला घोटाले में कांग्रेस सांसद विजय दर्डा की पसंद की कंपनियों को कोयला ब्लॉक आवंटन करने का भी आरोप है।
साथ ही कई योग्य कंपनियों के आवेदन से जुड़ी फाइलें भी गायब हो गई थीं।