फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ से विवाद पर यूपी के मंत्री का इस्तीफा

Fri, 12 Oct 2012 01:14 PM IST
लखनऊ/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में गोंडा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉक्टर एसपी सिंह से कथित तौर पर विवाद के कारण राजस्व मंत्री विनोद सिंह को मंत्री पद से हाथ धोना पड़ा। विनोद सिंह ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूरे मामले की रिपोर्ट लेकर उनसे इस्तीफा देने के लिए कहा था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि राजस्व मंत्री विनोद सिंह पर राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) के तहत अनुबंध पर डॉक्टरों की भर्ती को लेकर गोंडा के सीएमओ से अगवा कर मारपीट का आरोप था। मंत्री पर आरोप था कि 9 अक्टूबर की रात उन्होंने अपने समर्थकों के साथ सीएमओ के घर जाकर उनके साथ मारपीट की और उन्हें अपनी गाड़ी में डालकर वहां से ले आए।

वहीं, राजस्व मंत्री ने कहा कि उन्होंने चिकित्सकों की भर्ती में कथित धांधली को लेकर सीएमओ को फटकार लगाई थी।  इस घटना के बाद सीएमओ पूरी जानकारी जिलाधिकारी और विभागीय अधिकारियों को देने के बाद गोंडा से लखनउ आ गए थे। विवाद बढ़ने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूरी रिपोर्ट मंगवाई और मंत्री से इस्तीफा देने को कहा।
विज्ञापन


इस मामले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव जेपी शर्मा ने बताया कि हालांकि सीएमओ ने इस सिलसिले में कोई लिखित शिकायत नहीं की है, लेकिन वह मामले की पूरी जानकारी लेने के लिए स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों के संपर्क में हैं। गौरतलब है कि पिछले 15 मार्च को अखिलेश मंत्रिमंडल के शपथ लेने के बाद किसी मंत्री का यह पहला इस्तीफा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें