बाढ़ की विभीषिका में पूरी तरह लाचार और नाकाम रही जम्मू-कश्मीर सरकार अब राज्य के पुनर्वास के लिए केंद्र मुंह ताक रही है। केंद्र सरकार से अधिक से अधिक मदद और सुविधाएं मिल सकें इस खातिर सीएम ने अपने छह मंत्रियों को पीएम मोदी के दरबार भेजा है।
इन मंत्रियों ने पीएम से बाढ़ त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने, पुनर्वास के लिए विशेष पैकेज की गुजारिश की है। मोदी ने इन मंत्रियों को केंद्र की ओर से हर मदद का भरोसा दिलाया है।
राज्य के वित्त मंत्री अब्दुल रहीम राथेर की अगुवाई में छह मंत्रियों की टीम ने मोदी को मांगों के लंबी फेहरिस्त दी है। त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की गई है ताकि केंद्र से बिना लालफीताशाही अड़चनों के फंड और वित्तीय संस्थानों से पीड़ित लोगों को कर्ज मिल सके।