फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फडणवीस को शिवसेना के साथ आने का भरोसा

Sat, 22 Nov 2014 11:35 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवसेना और भाजपा के बीच जारी मनमुटाव के बावजूद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दोनों पार्टियों के संबंधों को लेकर आश्वस्त हैं। शनिवार को उन्होंने कहा कि शिवसेना हमेशा से भाजपा की दोस्त रही है और भविष्य में भी दोस्त बनी रहेगी। महाराष्ट्र में भाजपा के पूर्व प्रभारी और केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रुडी के दोनों पार्टियों के बीच बातचीत से समाधान निकलने की उम्मीद जताने के दो दिन बाद सीएम का बयान आया है।
विज्ञापन


एनसीपी को दरकिनार कर गठबंधन बनाने को लेकर दोनों पार्टियों पर दबाव है। फडणवीस ने कहा कि दोनों पार्टियों के बीच सीटों को साझा करने को लेकर उठे विवाद के बाद आरएसएस ने मध्यस्थता करने से किनारा कर लिया था।

विश्वास मत के सवाल पर उन्होंने कहा कि अविश्वास मत का सामना नहीं करने के बाद पिछले तीन दिनों में उन्हें जितनी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, उतना 22 साल के राजनीतिक जीवन में कभी नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन


इस बीच महाराष्ट्र सरकार में पीडब्ल्यूडी चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि कैबिनेट विस्तार के वक्त शिवसेना सरकार में आ जाएगी। 8 दिसंबर को शुरू हो रहे विधानसभा सत्र से पहले कैबिनेट विस्तार की संभावना है। वहीं शिवसेना का कैबिनेट में तीसरा विभाग और डिप्टी सीएम के पद की मांग नहीं छोड़ रही है।

रेलमंत्री प्रभु ने उद्धव से मुलाकात की
महाराष्ट्र विधान सभा के शीतकालीन सत्र के पहले भाजपा की पूर्व सहयोगी शिवसेना के साथ मतभेदों को दूर करने को लेकर रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने शुक्रवार देर रात उद्धव ठाकरे से मुलाकात की।

केंद्रीय मंत्री बनने से पहले प्रभु ने शिवसेना के साथ 18 साल पुराना संबंध तोड़कर भाजपा का दामन थामा था। उनके और उद्धव के बीच राज्य के विकास को लेकर विभिन्न मुद्दों पर बातचीत हुई है। विधान सभा के शीतकालीन सत्र से पहले दोनों नेताओं की मुलाकात भाजपा-शिवसेना के संबंधों को लेकर अहम हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें