उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव उस वक्त बाल-बाल बच गए जब लैंडिंग करते वक्त विमान हवाई पट्टी से फिसल गया। यह हादसा दोपहर 12 बजे के आसपास इंदिरा गांधी इंटरेनशनल एयरपोर्ट पर हुआ। विमान में दो पायलट, शिवपाल सिंह यादव सहित कुल छह लोग सवार थे।
एयरपोर्ट सूत्रों का कहना है कि लैंडिंग करने वक्त विमान हवाई पट्टी से फिसल गया और प्लेन का अगला पहिया कीचड़ में धंस गया। यह विमान लखनऊ से आ रहा था। इस घटना में इन लोगों को मामूली खरोंचें आई। उल्लेखनीय है कि शिवपाल सिंह यादव सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के भाई हैं। वे समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता माने जाते हैं।