बिहार के छपरा में मूर्ति विसर्जन रोकने पर जमकर बवाल हुआ। जानकारी के अनुसार सोमवार को सै़कडों लोग डीजे साथ मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे थे तो क्षेत्रीय प्रशासन ने रोक दिया और उनका डीजे वगैरह जब्त कर लिया।
प्रशासन की इस कार्रवाई से गुस्साए लोगों ने शहर के थाना चौक पर दुर्गा मूर्ति रखकर जमकर बवाल किया। लोगों ने इस दौरान पुलिस पर पथराव किया और आस-पास के कई वाहनों में आग लगा दी।
हालात बेकाबू होते देख स्थानीय प्रशासन ने मौके पर अर्धसैनिक बलों की छह कंपनियां तैनात कर दीं जिससे इलाके में कर्फ्यू जैसे हालात पैदा हो गए हैं। इससे पहले लोगों को काबू करने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग भी।