सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा इस साल नवंबर या दिसंबर महीने में कराई जाएगी।
संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) ने अपनी अधिसूचना में कहा है कि मुख्य परीक्षा के लिए अगस्त या सितंबर में आवेदन भरे जाएंगे।
यूपीएससी आईएएस, आईपीएस और आईएफएस समेत अन्य कई सेवाओं के अधिकारियों का चयन इस प्रतिष्ठित परीक्षा के जरिए करता है।
हाल ही में यूपीएससी ने विवादों के चलते मुख्य परीक्षा में अंग्रेजी को अनिवार्य बनाने के प्रस्ताव को वापस ले लिया था।
यूपीएससी ने अधिसूचना में कहा है कि सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा के पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
इस साल प्रारंभिक परीक्षा 26 मई को देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए ऑन लाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल है।