फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ऐसा देश, जो शाहरुख खान का दीवाना है

Mon, 28 Oct 2013 01:02 PM IST
विनोद अग्निहोत्री/लीमा
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत से हजारों किलोमीटर दूर अटलांटिक महासागर के किनारे के इस लैटिन अमेरिकी देश बॉलीवुड और भारतीय नृत्य के दीवाने हैं।
विज्ञापन


बॉलीवुड में अगर किसी एक हिंदुस्तानी सितारे का नाम सबकी जुबान पर है तो वह हैं बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान।

कुछ इसी तरह उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी अपनी लैटिन अमेरिका की यात्रा के पहले दौर में जब शनिवार को पेरू की राजधानी लीमा पहुंचे तो शाम को उन्होंने पेरू में आयोजित भारतीय संस्कृति उत्सव का उद्घाटन किया।

इस कार्यक्रम में आए लोगों ने एक तरफ भारतीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नृत्य कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया और कथक, भारत नाट्यम, कुचिपुडी, छाउ, कथकली जैसै नृत्यों पर आधारित कार्यक्रम में जमकर झूमे, वहीं बातचीत में कई लोगों ने कहा कि लैटिन अमेरिका का दिल जीतने केलिए भारत के नृत्य और शाहरुख खान से बेहतर और कुछ नहीं है।
विज्ञापन


शाहरुख की फिल्में
समारोह में आए पेरू के अनेक गणमान्य लोगों ने बताया कि वह भारत के बारे में सबसे ज्यादा शाहरुख को जानते हैं। लीमा शहर की सड़कों पर घूमते नौजवानों से अगर बात की जाती है तो वो भी शाहरुख का ही नाम लेते हैं।

दुभाषिए का काम करने वाली ट्रोसा बताती हैं कि शाहरुख की फिल्में पेरू समेत कई लैटिन अमेरिकी देशों में खूब देखी जाती हैं।

उनकी फिल्म माई नेम इज़ खान बेहद लोकप्रिय रही है। ट्राउसा बड़ी हसरत से कहती हैं कि आप लोग भाग्यशाली हैं कि आप शाहरुख से मिल सकते हैं।

पेरू सरकार के संस्कृति विभाग के अधिकारी डैनियल भी कुछ ऐसी ही राय रखते हैं। वह बताते हैं कि पेरू सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने इस बार का आईफा फिल्म अवॉर्ड समारोह लीमा कराने का लगभग तय कर लिया था। इसके लिए सरकार से 90 लाख डॉलर का बजट भी मांगा गया था। लेकिन पेरू के वित्त मंत्रालय ने इसे मंजूरी नहीं दी।
विज्ञापन


पेरू में शाहरुख की लोकप्रियता के कायल भारतीय संसद सतपाल महाराज भी कहते हैं कि बॉलीवुड भारत की ब्रांडिंग करने का सबसे सशक्त साधन बन गया है।

पेरू में दो दिन तक चलने वाले भारतीय सांस्कृतिक उत्सव ने इस दूर देश में भारत को जीवंत बना दिया है।

भारतीय कलाकारों की नृत्य प्रस्तुति से न सिर्फ पेरू वासियों का दिल जीता, बल्कि उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के साथ यात्रा पर गईं उनकी पत्नी सलमा अंसारी, केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद, सांसद रेणुका चौधरी, सुप्रिया सुले आदि भी बेहद भावुक हो उठे।

पेरू की धरती पर शंकर शंभू स्वयंभू के गायन के साथ कथक, भारत नाट्यम आदि कार्यक्रम ने शनिवार की शाम को भारत मय कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें