केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) एक हजार से अधिक महिला कांस्टेबलों की भर्ती करने जा रहा है।
सीआईएसएफ इसके लिए आल वोमैन रिक्रूटमेंट रैली का आयोजन करेगा।
इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं की नियुक्ति देशभर में पहली बार होगी।
वर्तमान में केंद्रीय सुरक्षा बलों में सबसे अधिक महिला सुरक्षा कर्मी सीआईएसएफ में ही हैं।
सीआईएसएफ के महानिदेशक राजीव के निर्देशन में तैयार इस भर्ती योजना के प्रस्ताव को जल्द ही अनुमति के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजा जाएगा।
राजीव ने बताया कि सीआईएसएफ में अन्य सुरक्षा बलों की अपेक्षा सबसे ज्यादा करीब 4.3 फीसदी महिला कर्मी हैं। हम इस आंकड़े को दस फीसदी के करीब ले जाना चाहते हैं।
सरकार ने सुरक्षा और पुलिस बलों में महिलाओं की नियुक्ति पर जोर दिया है। हम सरकार की इसी सोच को आगे बढ़ा रहे हैं।