फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिनेमा हॉल से इसलिए निकाल दिया सिख दंपति को

Thu, 04 Jul 2013 12:04 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका में एक सिख दंपति को कृपाण रखने के कारण सिनेमा हॉल में जाने से रोक दिया गया। इस पर नाराज दंपति ने सिनेमा हॉल चलाने वाली कंपनी एएमसी थियेटर्स को माफी मांगने के लिए कहा है।
विज्ञापन


इस घटना पर आहत दंपति और सिख संगठन इसका कड़ा विरोध कर रहे हैं। दंपति ने कंपनी पर केस करने की बात कही है और कानूनी सलाह ले रहे हैं।

मनजोत सिंह का कहना है कि उन्हें थिएटर छोड़ने के लिए मजबूर किया गया। इससे पहले उन्हें 10 मिनट से अधिक समय तक लॉबी में खड़ा रखा गया, यह अपमानजनक है।

हालांकि इस सिनेमा हॉल को चलाने वाली एएमसी थिएटर्स कंपनी ने कहा है कि उसके सभी सिनेमा हॉलों में सुरक्षा कारणों से किसी भी तरह के हथियार लेकर जाने पर प्रतिबंध है। ऐसे में हथियार रखने वाले किसी भी व्यक्ति को बाहर निकाला जाना जायज है।

मनजीत सिंह और उनकी पत्नी 22 जून को कैलीफोर्निया के एमरीविले स्थित एएमसी सिनेमाज में रात को ‘मैन आफ स्टील’ फिल्म देखने गए थे। उनके पास साढ़े पांच इंच की कृपाण होने का कारण उन्हें सिनेमा हॉल में नई जाने दिया गया।
विज्ञापन


घटना का विरोध कर रहे अमेरिका में सिख समर्थक समूह ‘यूनाइटेड सिख’ के मनमीत सिंह ने कहा, ‘अलग दिखने के चलते अमेरिका में सिखों को भेदभाव का सामना करना पड़ता है।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अन्य अमेरिकी नागरिकों की तरह ही मनजोत सिंह भी सार्वजनिक स्थानों पर गरिमा और सम्मानपूर्वक व्यवहार के अधिकारी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें