वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाले में सीबीआई को इटली के एक बिचौलिये और रक्षा कंपनी के अफसरों एवं अन्य के बीच टेलीफोनिक बातचीत का ब्योरा मिल गया है।
इस कंपनी में इटली सरकार का 30 फीसदी हिस्सा है। यह बातचीत इतालवी भाषा में है जिसका सीबीआई अनुवाद करा रही है। विवरण कथित बिचौलिये हाचेके गुइडो और गेरोसा कालरे के बीच फोन पर वार्तालाप से संबंधित है
इसे इटली के अधिकारियों ने टेप कर लिया था और इसका जिक्र उन्होंने अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में किया है। इटली के नियमों के मुताबिक किसी भी जांच के दौरान सभी दस्तावेजों को संबंधित पक्षों के साथ साझा करना होता है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार बातचीत का ब्योरा रक्षा मंत्रालय को सौंपा दिया गया है।
गौरतलब है कि इटली के अधिकारियों ने आरोप लगाए थे कि वीवीआईपी हेलीकाप्टर सौदा करने के लिए कम्पनी ने रिश्वत दी जिसके बाद अगस्तावेस्टलैंड की तरफ से 12 वीवीआईपी हेलीकाप्टरों की आपूर्ति निगरानी के दायरे में आ गई थी।